Connect with us

वाराणसी

झगड़ालुओं की हिट लिस्ट बनायेगी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के गोमती जोन में झगड़ा करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल ने ज़ोन के कार्यपालक मजिस्ट्रेट और सभी थाना प्रभारियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की। इस बैठक में तय हुआ कि झगड़ालुओं की एक “हिट लिस्ट” बनाई जाएगी, और उन्हें धारा 126 (पूर्व में 107/116 CrPC) के तहत एक साल तक जेल भेजा जा सकेगा।

पुलिस की यह नई रणनीति ज़ोन में बढ़ते पारिवारिक विवादों, भूमि झगड़ों और छोटे फसादों को रोकने के लिए बनाई गई है, जो अक्सर बड़े अपराधों का कारण बनते हैं। ऐसे मामलों में अभी तक मामूली धाराएं लगने के कारण अभियुक्तों को कड़ी सजा नहीं मिल पाती थी। लेकिन अब उनकी हर गतिविधि पर नज़र रखी जाएगी।

प्रत्येक थाने में 20-20 ऐसे व्यक्तियों की सूची बनाई जाएगी जो अक्सर विवाद में लिप्त रहते हैं। इनके खिलाफ मेडिकल रिपोर्ट, गवाह, पूर्व रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाएगी। बार-बार शांति भंग करने वालों की जमानत ज़ब्त कर सीधे जेल भेजा जाएगा।

अगर कोई व्यक्ति कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नोटिस के बावजूद कोर्ट में हाज़िर नहीं होता है, तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होगा।

Advertisement

DCP ने थानों के लिए एक विशेष रजिस्टर प्रारूप भी जारी किया है जिसमें सूचीबद्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य होगी। इससे पुलिस को हर संदिग्ध पर निगरानी रखने में आसानी होगी और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page