Connect with us

वाराणसी

कैंट स्टेशन पर टिकट घोटाला, एटीवीएम संचालक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा टिकट घोटाला सामने आया है। जीआरपी ने ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालक बृजेश श्रीवास्तव को फर्जी जनरल टिकट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से स्टेशन पर हड़कंप मच गया है।

बताया गया कि मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस के फर्जी टिकट पकड़े गए थे, जिन्हें बृजेश द्वारा बेचा गया था। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके आधार पर गिरफ्तारी हुई। इसके बाद विजलेंस, आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की टीमों ने बृजेश से पूछताछ की।

घटना के संबंध में यात्रियों राजमणि और रेखा शर्मा ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि छह जनरल टिकट के लिए उनसे 2200 रुपये वसूले गए। टिकट कुली सौरभ के जरिए उसी ATVM से कटवाए गए थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी महानगरी एक्सप्रेस के साथ-साथ अन्य ट्रेनों के भी फर्जी टिकट बेच रहा था। इस तरह की घटनाएं जबलपुर और छिवकी स्टेशनों पर भी देखी गई हैं।

Advertisement

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि इस टिकट घोटाले से रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। रेलवे बोर्ड को जब शिकायतें मिलीं, तो सीसीटीवी फुटेज की जांच में एटीवीएम संख्या 11 के पास एक युवक टिकट देता हुआ नजर आया।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि महाकुंभ मेले के दौरान भी इसी तरह से बड़े पैमाने पर फर्जी टिकट बेचे गए थे। अब इस एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल कैंट स्टेशन पर 16 ATVM मशीनें काम कर रही हैं, जिनकी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page