Connect with us

चन्दौली

लोन न चुकाने पर नौगढ़ बाजार में आठ कमरों का कटरा कुर्क

Published

on

Loading...
Loading...

उपजिलाधिकारी की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई, अन्य बकायेदारों में मची खलबली

नौगढ़ (चंदौली)। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में तहसील के 10 बड़े बकाएदारों में शामिल नबी हुसैन पुत्र सुलेमान की अचल संपत्ति, नौगढ़ बाजार में स्थित पक्का मकान (08 कमरों का कटरा), की कुर्की करके सील कराया गया है।

भूमि विकास बैंक चकिया से लिए गए लोन की अदायगी नहीं करने पर तहसील प्रशासन ने मकान को सील करने की कार्रवाई करते हुए 15 दिन में बैंक का ऋण, ब्याज व कलेक्शन चार्ज की अदायगी नहीं करने पर भवन की नीलामी किए जाने की चेतावनी दी है।

उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि तहसील के बैंक देय के दस बड़े बकाएदारों में शामिल बाघी गांव निवासी नबी हुसैन पुत्र सुलेमान का 08 कमरों का नौगढ़ बाजार में बना हुआ कटरा, जिसमें 08 दुकानें हैं, को कुर्क कर के सील कराया गया है। वहीं बकाएदार को 15 दिनों में बकाया धनराशि जमा नहीं करने पर मकान को नीलाम किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

तहसील प्रशासन की कार्रवाई को देखकर अन्य बकाएदारों में दहशत व्याप्त हो गया है। कुर्की प्रक्रिया व सील कार्रवाई में क्षेत्रीय संग्रह अमीन संतोष लाल, श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, मु. इन्द्रीश, जयप्रकाश इत्यादि शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page