वाराणसी
नहाते समय गंगा में डूबने से युवक की मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। राजघाट पर गुरुवार को गंगा में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में घाट पर पहुंचा था और कुछ देर टहलने के बाद नहाने के लिए गंगा में उतर गया। गहरायी का अंदाजा न लग पाने के कारण वह पानी में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, युवक नीले रंग की लोवर और भूरे रंग की चेकदार शर्ट पहने हुए था। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि युवक की शिनाख्त देर रात तक नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।
Continue Reading
