Connect with us

गाजीपुर

“भाजपा सरकार के आठ साल बेमिसाल” : प्रमोद वर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जखनियां तहसील परिसर में “सेवा, सुरक्षा, सुशासन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 साल बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार से ग्रस्त था, लेकिन भाजपा सरकार ने माफिया का सफाया कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों से उत्तर प्रदेश अब औद्योगिक हब बन चुका है। माताएं-बहनें सुरक्षित महसूस करती हैं और व्यापारी निर्भय होकर व्यापार कर रहे हैं। सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, राशन कार्ड, स्व-रोजगार योजना आदि का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया है।

Advertisement

वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने मानव एकात्मवाद के सिद्धांत को अपनाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया है। उत्तर प्रदेश आज सबसे अधिक एक्सप्रेसवे निर्माण वाला राज्य बन गया है और यहां भव्य महाकुंभ का आयोजन पूरी दुनिया के लिए मिसाल बना।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, खरगू चौहान, अशोक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम रवीश कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अगले दिन भी कार्यक्रम जारी रहने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल पुष्टाहार विभाग, जखनिया खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page