Connect with us

वाराणसी

काशी में शिवभक्ति के संग अग्रसेन परिवार की अनूठी पहल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सड़कों से लेकर गलियों और घाटों तक, हर ओर भक्तों की लंबी कतारें आस्था का अद्भुत नज़ारा पेश कर रही हैं। पूरी काशी शिवमय हो चुकी है और चारों तरफ “हर हर महादेव” के जयकारे गूंज रहे हैं।

इसी पावन अवसर पर श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय परिवार ने प्रबंधक पंकज अग्रवाल एल.आई.सी. के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कतारों में खड़े भक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर “अतिथि देवो भवः” की परंपरा निभाई गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी पेड़ा व शीतल जल भी वितरित किया गया।

Loading...

इस सेवा कार्य में समाज सेवा विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल “नाटी इमली”, विद्यालय अध्यक्ष बल्लभदास अग्रवाल “चम्पालाल”, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, प्रधानमंत्री संतोष कुमार “कर्णघंटा”, सहायक मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल “डोरी वाले”, सहायक समाज सेवा मंत्री गरिमा प्रद्युम्न टकसाली, ममता मदन मोहन अग्रवाल, मेनका अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, श्रीमोहन अग्रवाल, पूर्व प्रबंधक हरीश कुमार अग्रवाल “पासावाले”, प्यारे कृष्ण अग्रवाल “सी ए”, अंजू टकसाली, विमल कुमार त्रिपाठी, रवि कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव सहित अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page