Connect with us

पूर्वांचल

गंगा नदी में नहाते समय डूबने लगे 5 लोग, गहरे पानी में समाए 2 युवक लापता

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के बलुआ गंगा घाट पर दाह संस्कार के लिए आए पांच किशोर नहाते वक्त गंगा में डूब गए। आनन-फानन में अन्य ग्रामीणों ने मल्लाहों की मदद से तीन किशोरों को बचा लिया लेकिन दो किशोर गहरे पानी में समा गए। वहीं पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश में जुटी है। घटना से परिवार सहित उनके गांव बेला में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला की मौत पर दर्जनों लोग दाह-संस्कार के लिए बलुआ गंगा घाट पर आए थे। कर्मकांड के बाद सभी गंगा में नहाने लगे। पांच किशोर अन्य ग्रामीणों से थोड़ी दूरी पर नहा रहे थे। गहरे पानी में जाने के चलते दो किशोर डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में तीन और किशोर गहरे पानी में उतर गए और वे भी डूबने लगे। अन्य ग्रामीणों ने किशोरों को डूबते हुए देखा तो शोर मचाने लगे।

Loading...

आवाज सुनकर वहां मौजूद मल्लाह पानी में कूद पड़े और तीन किशोरों को बचा लिया। लेकिन दो नाबालिक 15 वर्षीय राजू और 14 वर्षीय महेश पानी में समा गए। सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश में जुट गए। नदी में डूबे युवकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page