Connect with us

कोरोना

मेगा टीकाकरण अभियान में 16,429 किशोरों को लगा कोरोना का टीका

Published

on

Loading...
Loading...

जिले में शनिवार को 31,594 लाभार्थियों को लगा टीका

779 लोगों को लगी एहतियाती डोज़

Loading...

वाराणसी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। इस क्रम में जनपद में शनिवार से 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों का मेगा कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को जिले में करीब 31,594 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें करीब 16,429 किशोरों का टीकाकरण किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा दर्ज हुआ है। इसके साथ ही 779 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि शनिवार से शुरू हुए मेगा कोविड टीकाकरण अभियान में प्रमुख रूप से 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों व केन्द्रों सहित 522 सत्रों में कुल 31,594 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 25,514 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 5,201 लाभार्थियों को दूसरी डोज एवं 779 लोगों को प्रीकाशनरी डोज़ का टीका लगाया गया। इस क्रम में 15 से 18 वर्ष के बीच के 16,429 लाभार्थियों को, 18 से 45 वर्ष तक के बीच के 12,385 लाभार्थियों को, 45 से 60 वर्ष के बीच के 1,388 लाभार्थियों एवं 60 वर्ष से ऊपर के 608 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
      *सीएमओ* ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 48,98,652 कोरोना डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 29,30,694 (98.9%) पहली डोज़ व  18,12,031 (61.2%) दूसरी डोज़ एवं 6,783 प्रीकॉशनरी डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही अब तक 1,49,144 (57.8%) किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page