Connect with us

वाराणसी

होटल-लॉज पर फायर सेफ्टी की अनदेखी, कई में खामियां

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के बीच होटल और लॉज की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इनके निर्माण और संचालन में नियमों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। खास तौर पर फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी से पर्यटकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

बताया गया है कि कई होटलों और लॉज में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसके चलते आग लगने की घटनाओं में लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। हाल के दिनों में हुए कई मामलों में आग लगने पर मुश्किल से लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका।

Loading...

अग्निशमन विभाग द्वारा शहर के होटलों और लॉज में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई, जिसमें बड़े पैमाने पर कमियां सामने आईं। जांच के दौरान 125 होटलों में आग से बचाव के इंतजाम निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इन संस्थानों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार के लिए समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर विभाग ने 88 होटलों को सील करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा।

अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह के अनुसार, इस प्रकार की लापरवाही से इन होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों की जान को गंभीर खतरा बना रहता है। वहीं, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) द्वारा 50 होटलों को सील करने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page