Connect with us

राज्य-राजधानी

हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, 13 नये मंत्रियों ने भी ली शपथ 

Published

on

Loading...
Loading...

मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, किसानों, जवानों, युवाओं और महिलाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी : नरेंद्र मोदी

हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जिससे वह राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। हालांकि, मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे सिर्फ 11वें नेता हैं। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, और राजनाथ सिंह समेत 18 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ 13 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सबसे अधिक 5 मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं, जबकि जाट, ब्राह्मण और अनुसूचित जाति से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत, और वैश्य समुदाय से एक-एक मंत्री को शामिल किया गया है।

Advertisement


नए बनाए मंत्रियों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रणबीर गंगवा पिछली बीजेपी सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं। भाजपा ने हरियाणा में यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह डिप्टी सीएम बनाने का फॉर्मूला नहीं अपनाया।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई –


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर हरियाणा के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी जी और उनके साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई। यह टीम सुशासन और अनुभव का एक अद्भुत संगम है, जो यहां के लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही राज्य के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, किसानों, जवानों, युवाओं और महिलाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page