Connect with us

राज्य-राजधानी

बिहार में जहरीली शराब का कहर, 48 लोगों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पटना। शराबबंदी कानून के बावजूद बिहार में जहरीली शराब पीने से 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। सीवान और सारण के 16 गांवों में इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सीएम नीतीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

वहीं, विपक्ष ने सरकार पर शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू न करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। जानकारी के अनुसार, दोनों जिलों में 39 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से आठ की आंखों की रोशनी चली गई है।

Loading...

माना जा रहा है कि पीड़ितों ने पाउच में मिलने वाली शराब या मछली पार्टी के दौरान जहरीली शराब का सेवन किया था। गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि अब तक सीवान में 21 और सारण में 4 मौतों की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page