Connect with us

गाजीपुर

स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी, कई घायल

Published

on

Loading...
Loading...

ड्राइवर पर मोबाइल चलाने का आरोप

दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिल्ला गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन शंकरपुर गांव स्थित रामदुलारी राम नारायण इंटर कॉलेज के बच्चों को छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वाहन डिल्ला गांव में गंगाराम के खेत के पास पहुंचा, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और मैजिक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में डिल्ला निवासी कन्हैया का हाथ टूट गया है, जबकि शिवम के सिर में गंभीर चोट आई है। सोनू सहित अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था, जिससे उसका ध्यान भटक गया और यह दुर्घटना हो गई। हालांकि, इस आरोप की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान लालमुनी राम समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में अभिभावकों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच कराई जाए और लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page