Connect with us

गाजीपुर

सीएचसी मोहम्मदाबाद में मासूम की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्था पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद से सामने आई एक मार्मिक घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। इलाज के इंतजार के दौरान एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक और नाराजगी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, भावरकोल थाना क्षेत्र के लोहारपुर पलिया निवासी दिनेश यादव अपनी बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्ची की हालत अत्यंत गंभीर थी और परिजन काफी देर तक चिकित्सकीय सहायता का इंतजार करते रहे। इसी दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बाद में उसे रेफर किए जाने की बात भी सामने आई है, जबकि परिजनों का कहना है कि तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Loading...

घटना के बाद जब स्थानीय पत्रकारों ने जब स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर आशीष राय से जानकारी लेने और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने का प्रयास किया, तो संवाद के दौरान असहजता की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस प्रकरण को लेकर स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस घटना का संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाते हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page