Connect with us

अपराध

सिगरा पुलिस टीम ने साडी कारोबारियों से लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले मे वांछित 2 अभियुक्तों को नई दिल्ली से किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण गगन सोनी पुत्र सुभाष चन्द्र सोनी निवासी जी 9 रानी गार्डेन थाना गीता कालोनी दिल्ली हाल पता 621 भूतो वाली गली किराये का मकान जयपाल सिंह थाना नागलोई दिल्ली और नीलम सोनी पत्नी गगन सोनी निवासी जी 9 रानी गार्डेन थाना गीता कालोनी दिल्ली हाल पता 621 भूतो वाली गली किराये का मकान जयपाल सिंह थाना नागलोई दिल्ली को उनके किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना अभियुक्तगण द्वारा धोखाधड़ी व जालसाजी कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म व बैंक अकाउंट खोल कर आजमगढ़, बनारस आदि भिन्न भिन्न साड़ी कारोबारियों से सैम्पल के नाम पर साड़ी मँगवाकर रख लेते थे और बदले मे फर्जी चेक देते थे और माल हड़प कर स्थान बदल देते थे, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिगरा पुलिस द्वारा भिन्न भिन्न अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

Loading...

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 नीरज कुमार ओझा चौकी प्रभारी नगर निगम थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी, उ0नि0 प्रशिक्षु अनिकेत श्रीवास्तव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी, अखिलेश प्रताप सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी, म0का0 श्वेता रानी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी थे|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page