Connect with us

गाजीपुर

सात दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। विकास खंड मुहम्मदाबाद के न्याय पंचायत कुंडेसर अंतर्गत रघुराज प्रयास केंद्र कुंडेसर में सात दिवसीय विशेष रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस केंद्र की स्थापना 16 नवंबर 2023 को गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से की गई थी, जिसके प्रबंधक विनोद पांडे हैं। उन्होंने युवाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह मंच उपलब्ध कराया है।

कार्यक्रम का संचालन नामनी फाउंडेशन और महिन्द्रा प्राउड क्लासरूम के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षक सुजीत कुमार पटेल ने प्रतिभागियों को रोजगार कौशल, टाइम पार्टिसिपेशन, कॉन्फिडेंट बिल्डिंग, पर्सनल डेवलपमेंट, पार्लर स्किल, कंप्यूटर कोर्स (ADCA) और स्किल डेवलपमेंट के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से प्रशिक्षण दिया। सात दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतिम दिन आयोजित सम्मान समारोह में प्रशिक्षुओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी की झलक साफ दिखी।

Loading...

प्रबंधक विनोद पांडे ने कहा कि रघुराज प्रयास केंद्र का उद्देश्य गांव के बच्चों और युवाओं को शहरों के समान आधुनिक शिक्षा और कौशल विकास के अवसर प्रदान करना है। भविष्य में और भी रोजगारपरक कोर्स और सामाजिक विकास की योजनाएं चलाई जाएंगी। ग्रामवासियों, अभिभावकों और स्थानीय समाजसेवियों ने भी रघुराज प्रयास केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र गांव के लिए विकास का नया मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page