Connect with us

पूर्वांचल

साइकिल सवार को बचाने में पिकअप पलटी, 10 बाराती घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र में पकड़ी मोड़ के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप साइकिल सवार और एक महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई जिससे दस बाराती घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह घटना तब हुई जब बिहार के रोहतास जनपद के विक्रम थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी साबिर के पुत्र बादल की शादी नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसमीह कलां गांव में 29 अक्टूबर को हुई थी।

Loading...

विदाई के अगले दिन सुबह बाराती पिकअप पर सामान लेकर घर लौट रहे थे। पकड़ी मोड़ के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। चालक ने उसे बचा लिया लेकिन फिर महिला को बचाने की कोशिश में पिकअप पलट गई।

घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। जानकारी मिलने पर प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा भी आपातकालीन कक्ष में पहुंच गए और घायलों के उपचार की व्यवस्था में जुट गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page