Connect with us

पूर्वांचल

निर्माणाधीन पीएम आवास में महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (महराजगंज)। भोगीपुर कठार गांव में गुरुवार को एक निर्माणाधीन पीएम आवास में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गुंजन (38) के रूप में हुई है, जो छह बच्चों की मां थी। उसके पति गप्पू उर्फ सुनील कुमार ने अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गप्पू कुमार विभिन्न प्रदेशों में मजदूरी करते हैं। दिवाली मनाने के लिए गुरुवार सुबह करीब 9 बजे घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने पत्नी को गायब पाया और मां सोनवंती देवी और बच्चों से पूछताछ की। सोनवंती देवी ने बताया कि गुंजन गांव की मौर्या बस्ती में काम करने गई है। बेटी प्रीति ने जानकारी दी कि गुंजन ने पिछले दिन शाम को कहा था कि वह सुबह खेत से धनिया लाएगी और दीपावली के लिए बढ़िया भोजन बनाएगी।

Loading...

काफी खोजबीन के बाद गुंजन का शव उनके घर से करीब 100 मीटर दूर निर्माणाधीन पीएम आवास में मिला। शव के पास कपड़े बिखरे हुए थे। गप्पू ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा, एसओ महराजगंज ओपी पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुंजन की सबसे बड़ी बेटी स्वीटी की शादी हो चुकी है, जबकि अन्य बच्चे प्रीति, अंतिमा, कृष्णा, अखिलेश और बुग्गी अभी अविवाहित हैं। महराजगंज थानाध्यक्ष ओपी पांडेय ने बताया कि गप्पू की तहरीर के अनुसार अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है। मामले में एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page