वाराणसी
सपा प्रमुख से मिले वाराणसी के पदाधिकारी, कई अहम नेता रहे मौजूद
Loading...
Loading...
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वाराणसी के नेताओं ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस दौरान नेताओं ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।मुलाकात करने वालों में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” और अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव सरफराज खान प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर सरफराज खान ने अखिलेश यादव को पीडीए का मेमेंटो भी भेंट किया।
Loading...
इसके अलावा दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्धकी सहित कई अन्य सपा नेता भी इस मुलाकात में मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पार्टी कार्यालय में सपा सुप्रीमो से भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
Continue Reading
