Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग पर जल जमाव, व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

प्रशासन से समाधान की मांग

चंदौली। जिले के सकलडीहा कस्बे के मुख्य मार्ग पर पिछले दो दिनों से जल जमाव की समस्या बनी हुई है। जिसके निदान के लिए व्यापारियों ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से गुहार भी लगाई गई, परंतु दूसरे दिन भी जल जमाव की समस्याका निदान नहीं किया गया। जिसे लेकर ग्रामीणों, व्यापारियों व राहगीरों में आक्रोश व्याप्त है।

Loading...

बताते चलें कि, सकलडीहा इंटर कॉलेज जाने वाले मुख्य गेट के बाहर पिछले दो दिनों से जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण उक्त रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जल जमाव होने के कारण रास्ते का सही अनुमान नहीं लगाए जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार भी गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। इसी के साथ तेज रफ्तार से आने वाली वाहनों के कारण गंदा पानी लोगों के ऊपर तथा दुकानों पर चल जा रहा है, जिससे दुकानदारों को काफ़ी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा विरोध दर्ज कराया गया तथा शीघ्र जल जमाव की समस्या का निदान करने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कृष्णा सेठ, बरकत अली, मुकीद , तालाब, राम अवतार के साथ दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page