Connect with us

वाराणसी

शिवपुर में श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स के छठे शो रूम का हुआ भव्य शुभारम्भ

Published

on

Loading...
Loading...

श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स वाराणसी ही नहीं पूरे पूर्वांचल में हीरे मोती सोने चांदी के गहनों के लिए एक प्रसिद्ध ब्रांड है। अपनी उच्च गुणवत्ता एवं हालमार्क गहनों से युक्त श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स के छठे नये शो रूम का शुभारम्भ वाराणसी के शिवपुर स्थित नारायण पार्क के पास रविवार को हुआ।
शो रूम का उद्धघाटन पद्मश्री श्री श्री 1008 श्री हरिहर कृपालु त्रिपाठी के कर कमलों एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्पन्न हुआ। श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल रंजना अग्रवाल ने शो रूम में पधारे सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भेलुपुर,अर्दली बाजार, लहुराबीर,पहड़िया,सुंदरपुर के बाद शहर से जुड़े शिवपुर क्षेत्र में अपने सम्मानित ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए हरे कृष्ण ज्वेलर्स ग्रुप का यह छठा भव्य शो रूम आम से खास तक की सभी ब्रांडेड ज्वेलरी की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। शिवपुर एवं इससे जुड़े परमानंदपुर तरना हरहुआ बाबतपुर जंसा की जनता को अब शादी विवाह एवं अन्य प्रयोजनों के लिए सस्ते से महंगे रेंज की ब्रांडेड ज्वेलरी को खरीदने हेतु इस बड़े भव्य शो रूम में आने आसानी होगी। ग्राहकों की मनपसंद सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज में 20 प्रतिशत की छूट तो हीरे के गहनों 20 प्रतिशत की भारी छूट मिलेगी। शो रूम में असलीग्रह रत्नों का भी विशेष रेंज उपलब्ध है।
शो रूम के उद्धघाटन के अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों सहित अनेक बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। उक्त अवसर पर चेतन अग्रवाल, कोमल अग्रवाल रौनक अग्रवाल रुपिका अग्रवाल सहित पारिवारिक गण उपस्थित रहें।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page