Connect with us

वाराणसी

वाराणसी ग्रामीण में तैनात 40 मुख्य आरक्षी ना0पु0 को उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा दी गई बधाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| जनपद वाराणसी ग्रामीण में तैनात 40 मुख्य आरक्षी ना0पु0 को ज्येष्ठता के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड स्तर पर गठित प्राधिकृत विभागीय चयन समिति द्वारा उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गयी। पुलिस कार्यालय हरहुआ में पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा मुख्य आरक्षी ना0पु0 से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वाले पुलिस कर्मियों को कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक वाराणसी ग्रामीण तथा अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page