Connect with us

अपराध

वाराणसी के युवक की पंचकूला में हत्या, आरोपी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हरियाणा के पंचकूला में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का निवासी था और इन दिनों राजीव कॉलोनी में रहकर सब्जी की रेहड़ी लगाकर जीविकोपार्जन कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सब्जी मंडी बंद होने के कारण मोहित अपने दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने के लिए बाजार गया था। इसी दौरान उसकी अभिषेक उर्फ लोटा नामक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के कुछ समय बाद आरोपी ने न्यू इंदिरा कॉलोनी के सामने स्थित चौक पर मोहित पर चाकू से हमला कर दिया।

Loading...

हमले में आरोपी ने मोहित के सीने पर दो वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सेक्टर-6 स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहित का परिवार करीब डेढ़ से दो महीने पहले गांव लौट गया था और वह यहां अकेले रहकर काम कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी महेंद्र ढांडा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page