Connect with us

वाराणसी

रिंग रोड से जुड़ेगी सारनाथ एलिवेटेड रोड, अफसरों ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

फरीदपुर से सारनाथ तक बन रही एलिवेटेड रोड से जाम से मिलेगी राहत, नगर आयुक्त ने कार्य में तेजी के दिए निर्देश

वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और पर्यटन स्थल सारनाथ को आउटर रिंग रोड से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत फरीदपुर से सारनाथ तक बन रही एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गुरुवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और सेतु निगम के अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए। उन्होंने वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

सेतु निगम द्वारा निर्मित की जा रही यह एलिवेटेड रोड शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। यह मार्ग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी), सारनाथ रेलवे स्टेशन, वियतनाम मंदिर और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप से होकर गुजरेगा।

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सारनाथ आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम होगा।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता अमरेंद्र तिवारी, जिला प्रशासन, सेतु निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page