Connect with us

वाराणसी

मैरिज लॉन संचालकों की महापंचायत, वीडीए के प्रस्तावित लगान का किया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

लॉन संचालकों ने अव्यावहारिक शुल्क मानने से किया इनकार, व्यापारियों ने नीतिगत पुनर्विचार की मांग उठाई

वाराणसी। शहर के मैरिज लॉन संचालकों की महापंचायत शनिवार को आंध्रापुल स्थित सिटी गार्डन में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में लॉन संचालकों ने भाग लिया और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा प्रस्तावित लगान व्यवस्था का विरोध जताया।

महापंचायत में उपस्थित संचालकों ने कहा कि दो दिन पूर्व वीडीए की ओर से कथित रूप से नए प्रावधानों के तहत लॉन संचालकों पर अव्यावहारिक लगान लगाने की बात कही गई है। उन्होंने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वर्तमान स्वरूप में प्रस्तावित शुल्क को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के निर्णय व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालेंगे और इसकी समीक्षा की जानी चाहिए।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रखी अपनी बात

महापंचायत को वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर तथा कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनकर ने संबोधित किया। उन्होंने लॉन संचालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की बात कही।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों और लॉन संचालकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की।

Advertisement

महापंचायत का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बबलू मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सदानंद पटेल, रमेश सोनकर, शिव प्रकाश मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, शिवकर दुबे, अयाज अंसारी, अजय गुप्ता, गौरव सिंह, पवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, शेखर बाबा, विष्णु प्रसाद, रोहित अग्रवाल, आरिफ खान, दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों लॉन संचालक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page