Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर– भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आज मिर्जापुर के पटेल चौक भरुहना स्थित अपना दल (एस) के सांसद जनसंपर्क कार्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में सावित्रीबाई फुले का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।

Loading...

समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, महिला मंच की जिला अध्यक्ष नमिता केसरवानी, हेमंत कुमार बिंद, राजकुमार पटेल, शंकर सिंह चौहान, विकास मौर्य, विजय शंकर केसरी, उमाशंकर सैनी, राजेश मौर्य, पिंकी सिंह, रतन पटेल, विश्वंभर पांडे, आनंद तिवारी, अजय पाठक, आरिफ अली मंसूरी, प्रशांत शुक्ला, शुभम सिंह, अनी सिंह, राजू तिवारी, और राहुल ओझा सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आयोजित यह समारोह उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद करने और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page