Connect with us

मिर्ज़ापुर

मड़िहान: नहर के पानी से लहलहाए खेत, किसानों के चेहरों पर खुशी

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मड़िहान क्षेत्र के किसानों के लिए इस बार नहर का पानी राहत का संदेश लेकर आया है। खेती के महत्वपूर्ण समय पर नहरों में पानी उपलब्ध होने से किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

अब तक मड़िहान क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए मुख्य रूप से भूजल पर निर्भर थे। लेकिन इस बार सिंचाई विभाग की सक्रियता और नहरों की सफाई के चलते, नहर का पानी टेल तक पहुंच रहा है। इसका फायदा छोटे-बड़े सभी किसानों को मिल रहा है।

Loading...

सिंचाई विभाग द्वारा नहरों में उगी झाड़ियों और सिल्ट की सफाई का काम तेजी से पूरा किया गया है। इसके कारण नहरों में पानी का प्रवाह बेहतर हुआ और वह अंतिम छोर तक पहुंचने में सफल रहा। यह पहल न सिर्फ किसानों की समस्याओं का समाधान कर रही है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान कर रही है।

किसानों ने सिंचाई विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नहरों का पानी समय पर मिलना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे फसलों की सिंचाई आसान हो गई है और जल स्तर पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव से भी राहत मिली है। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह से नहरों की सफाई और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती रही, तो खेती के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page