Connect with us

वाराणसी

“भारत जोड़ो यात्रा” के क्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई ,बेरोजगारी के खिलाफ प्रभातफेरी निकाला गया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| राहुल गाँधी के नेतृत्व में निकली “भारत जोड़ो यात्रा” के क्रम में आज महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार महंगाई ,बेरोजगारी के खिलाफ प्रभातफेरी निकाला गया।दिवंगत धर्मग्रुरु शंकराचार्य स्वमी स्वरुपानंद सरस्वती जी महाराज को पुष्पांजलि करके व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभातफेरी शुरू हुआ।महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगो मे फेरी के दौरान मुलाकात कर पर्चा बांटा गया व भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया गया।प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए महगाई व बेरोजगारी पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किया गया पर्चा का वितरण करते हुए कबीरचौरा स्तिथ स्वत्रंतत्रा सेनानी स्व. शिवप्रसाद गुप्त के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी का कार्यक्रम समाप्त हुआ।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक,वरिष्ठ नेता अजय राय व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह उपस्थिति रहे

प्रभातफेरी कार्यक्रम का अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया|

कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल रहे

  • पूर्व विधायक ,वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा की राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है।यह यात्रा महंगाई, बेरोजगारी, नफरत,अन्याय,भ्रष्टाचार के विरूद्ध है।निश्चित रूप से आज पूरा देश महँगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से त्रस्त है।भारत की आर्थिक रीढ़ टूट गई है।युवाओं की आशाएं टूट गया है,देश बेरोजगारी से जूझ रहा है।आम लोगो के भविष्य का सपना टूट रहा है। समृद्धि की आशाएं टूट रही हैं।बराबरी और समानता का सपना टूट रहा है।बीते 8 वर्षो में संविधान व लोकतंत्र को भाजपा ने तोड़ दिया।महंगाई ने गरीबों के रोटी की उम्मीद तोड़ है। इतिहास में पहली बार एक आततायी सरकार है जो रोटी से लेकर कफन तक पर जीएसटी ठोक रही है।मध्यम व लघु उद्योग को तोड़ा गया।भारत के ताना-बाना को तोड़ा गया।भारत की 70 साल में बनी संस्थाओं और व्यवस्थाओं को तोड़कर उन्हें पिंजरे का तोता बना दिया गया है।भाजपा के फर्जीवाड़े की मियादें बहुत छोटी होती हैं। उसका अंत निश्चित है क्योंकि “सत्यमेव जयते” – सत्य ही जीतता है और सत्य यह है कि हर आने वाला कल बीते हुए कल की ओर नहीं लौटता, आगे बढ़कर बेहतर बनता है।राहुल गाँधी के नेतृत्व पूरे देश मे नए सवेरा आने वाला है।
  • प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा की भाजपा की अदूरदर्शी कुनीतियों के कारण बेरोजगारी ने भी अपना विकराल रूप दिखाया है। इस बेकारी ने जहां युवाओं का भविष्य अंधेरा कर दिया है वहीं हर साल लाखों नौकरियां देने के मुख्यमंत्री के दावे का झूठ भी सामने ला दिया है।हर साल लाखों को रोजगार का दावा करते भाजपा मुख्यमंत्री थकते नहीं परन्तु सच्चाई यह है कि शिक्षकों की भर्ती हो या डॉक्टरों की अथवा विभागीय रिक्तियों की हर जगह रुकावटें दिखती हैं।इस देश में भाजपा द्वारा झूठ और नफरत की राष्ट्रीय फैक्ट्री लगाई गई है जो दिन भर करोड़ों लोगों का आपस में विश्वास तोड़ रही है, सामाजिक तानाबाना तोड़ रही है, हमारी समरसता तोड़ रही है।मानवता तोड़ रही है।किसानों, मजदूरों, गरीबों ,नौजवानों के उम्मीद को भाजपा ने खत्म किया है।

प्रभातफेरी में – पूर्व विधायक अजय राय,प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह,प्रजानाथ शर्मा,दुर्गाप्रसाद गुप्ता,प्रो.अनिल उपाध्याय,फ़साहत हुसैन बाबू,राजेश गुप्ता,चंचल शर्मा,ओमप्रकाश ओझा,मनीष मोरोलिया,अनुपम राय,मेहदी हसन,किशन यादव,रोहित दुबे,ऋसभ पाण्डेय,संदीप पाल,विकास कौण्डिल्य,रामजी गुप्ता,रोहित चौरसिया,मो.उजैर,आकाश कन्नौजिया, राज जायसवाल,विकास पांडेय,इम्तियाज अली,राज जयसवाल,बाबा,नासिर अली,समेत दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page