Connect with us

वाराणसी

बूंद-बूंद नहीं बरतेंगे, तो बूंद-बूंद को तरसेंगे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। तेजी से गिरते जा रहे भूजल स्तर, अधिकांश घरों में दैनिक कार्यों में पानी की कमी से हो रहे किल्लत को देखते हुए जरूरत के हिसाब से पानी का इस्तेमाल एवं व्यर्थ में पानी की बर्बादी ना करने के साथ-साथ इसके अनावश्यक रूप से हो रहे बर्बादी को गंभीरता पूर्वक रोकने तथा जल संरक्षण के लिए अपने पास-पड़ोस के पड़ोसियों को डोर टू डोर अपील के साथ प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक करने हेतु नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्रों को सामाजिक संस्था सुबह-ए- बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरेंन्द्र कुमार राय, उपाध्यक्ष समाजसेवी अनिल केसरी, कोषाध्यक्ष नंद कुमार टोपी वाले के नेतृत्व में शपथ दिलाया गया। उपरोक्त अवसर पर बोलते संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, प्रधानाचार्य डा०. हरेंद्र कुमार राय, उपाध्यक्ष समाजसेवी अनिल केसरी, कोषाध्यक्ष नंदकुमार टोपी वाले ने कहा कि हमारे देश में लगातार गिर रहा भूजल स्तर चिंता की बात है। वही इस समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाना भी गंभीर है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो देश के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। अभी भी हमारे देश के करोड़ों लोगो के घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। इस समस्या के समाधान का एक तरीका वर्षा जल संरक्षण है। ऐसे में आवश्यक है, कि हम पानी के सदुपयोग और वर्षा जल को संग्रहित करने के महत्व को समझें। जल ही जीवन है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके दुरुपयोग से बाज नहीं आते है। ऐसे लोगों को पानी के महत्ता के बारे में समझाते हुए जागरूक करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि हमारे शहर में जल सप्लाई करने वाला पाइप कुछ क्षेत्रों में काफी जर्जर हो चुका है। जिसमें लीकेज के वजह से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। उसको जल निगम प्रशासन तत्परता से दुरुस्त करा कर जल संरक्षण के प्रयास में लगे अभियान को बल प्रदान करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से :- संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, प्रधानाचार्य डॉ. हरेंन्द्र कुमार राय, उपाध्यक्ष अनिल केसरी, कोषाध्यक्ष नंदकुमार टोपी वाले. नीची बाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्त, सचिव सुमित सर्राफ सहित सैकड़ों छात्र शामिल थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page