Connect with us

गोरखपुर

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, बोले—हर परिवार तक समय से पहुंचे राहत

Published

on

Loading...
Loading...

बगहा देवार और ज्ञानकोल में स्थलीय निरीक्षण, खाद्य सामग्री, चिकित्सा और पशु चारे की व्यवस्था के निर्देश

गोला बाजार । तहसील गोला के बाढ़ प्रभावित ग्राम बगहा देवार और ज्ञानकोल में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक खाद्य सामग्री, चिकित्सा सुविधाएं, पशुओं के लिए चारा और अन्य आवश्यक राहत सामग्री समय से पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि राहत वितरण में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए और जरूरतमंद परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, एसडीएम गोला, थाना प्रभारी बड़हलगंज, तहसीलदार, आपूर्ति विभाग के कर्मचारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page