Connect with us

गोरखपुर

टेंट हाउस का बकाया मांगने पर जान-माल की धमकी देने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

चार महीने बाद भी 34 हजार रुपये बकाया, संचालक ने हरपुर-बुदहट थाने में दी तहरीर

हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसी निवासी एक टेंट हाउस संचालक ने बकाया भुगतान मांगने पर गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरसी गांव निवासी विकास पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह विकास टेंट हाउस का संचालन करते हैं। आरोप है कि रानीडीह गांव निवासी सुनील पुत्र शंकर ने 28 अप्रैल 2026 को अपनी बहन की शादी के लिए उनके यहां से 38 हजार रुपये में टेंट हाउस का सामान तय किया था।

विकास के अनुसार, सुनील ने उस समय चार हजार रुपये अग्रिम दिए थे, जबकि शेष 34 हजार रुपये शादी के बाद देने की बात कही थी। आरोप है कि शादी को करीब चार महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया गया।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने बकाया रकम मांगी तो आरोपी ने उनके साथ भद्दी गालियां दीं और जान-माल की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने हरपुर-बुदहट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page