गाजीपुर
बरेसर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
तिलठिया रोड से कार्रवाई, .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद होने का पुलिस का दावा
आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपी के विरुद्ध कई पुराने मुकदमे भी दर्ज होने की जानकारी
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने एक युवक को कथित रूप से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तिलठिया रोड से विशाल कुमार उर्फ धनजीत निवासी अलावलपुर, थाना बरेसर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस मिलने का दावा किया गया।
आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
बरामदगी के आधार पर बरेसर थाने में मु.अ.सं. 152/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से अपहरण, दुष्कर्म, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
