Connect with us

अपराध

बड़ागांव में सिर कूचकर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अनौरा गांव में गुरुवार की सुबह खून से लथपथ एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गाम्रीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका की शिनाख्त मीना कुमारी निवासी मुरादाबाद, जौनपुर के रुप में हुई है।

बड़ागांव थाना अध्यक्ष रामबाबू पटेल ने बताया कि महिला का शव निर्माणाधीन साईं सिटी के बाउंड्रीवाल के बगल में पड़ा था।

Loading...

सिर पर गम्भीर चोट के निशान मिले हैं। घटना स्थल से कुछ दूर पर खून से सनी लाठी बरामद हुई है। प्रथम दृश्यता हत्या प्रतीत का मामला सामना आ रहा है। जांच के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगी।
मृतिका के भाई राजकुमार ने बताया कि पति के निधन के बाद से मीना यही पर मेरे घर से कुछ दूरी पर अपना घर बनाकर रहती थी।
कुछ दिनों के लिए वह ससुराल गई थी और बुधवार को ही ससुराल से लौटी थी। वह घर से कब निकली और कौन हत्या किया इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page