Connect with us

वाराणसी

फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने निकाली पदयात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

पेपर लीक रोकने, रोजगार और किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

पिंडरा में विचार गोष्ठी के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम भेजा पत्रक

पिंडरा (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर पिंडरा बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपाइयों ने विचार गोष्ठी के बाद पदयात्रा निकालकर तहसील पहुंचकर एसडीएम पिंडरा को ज्ञापन सौंपा।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पिंडरा कुंदनराज कपूर के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और प्रभावित अभ्यर्थियों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई।

युवाओं को रोजगार और किसानों के मुद्दे उठाए

ज्ञापन के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इसके अलावा सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की भी मांग रखी गई।

Advertisement

विचार गोष्ठी में दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत पिंडरा बाजार स्थित राजेंद्र पटेल के आवास पर आयोजित विचार गोष्ठी से हुई। कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, राजेंद्र पटेल, बंसलाल पटेल, पंधारी यादव, डॉ. विनोद भास्कर, अवधेश पटेल, फूलचंद यादव, रविंद्र यादव, मनोज राजभर, चंद्रदेव पाल, छेदी मौर्य, प्रेम कुमारी, मालती पटेल, प्रमिला यादव, कुर्बान अली और अरविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page