Connect with us

गाजीपुर

प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर टीम का चयन

Published

on

Loading...
Loading...

जिला स्तरीय ट्रायल में 30 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 10 खिलाड़ियों का मंडलीय चयन के लिए चयन

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर जिले की टीम के चयन हेतु शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 1 से 8 अगस्त 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित होगी।

जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में जिले के 30 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो 25 जुलाई को सुबह 9 बजे डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा (वाराणसी) में होने वाले मंडलीय चयन एवं ट्रायल में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयन प्रक्रिया के दौरान फुटबॉल प्रशिक्षिका संगीता यादव, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. मोईन, मो. अरशद खान तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद उपस्थित रहे। उनकी देखरेख एवं मार्गदर्शन में जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

जिला खेल कार्यालय ने चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page