Connect with us

मिर्ज़ापुर

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा चौकी अंतर्गत अमोई नवडीहवा गांव में एक युवक का शव खनिया जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उमा (43), पुत्र शिवलाल के रूप में हुई। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

बुधवार दोपहर को चरवाहों ने खनिया जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ शव देखा। उन्होंने गांव में सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक उमा मिर्जापुर में मजदूरी करके जीवन यापन करता था। 15 साल पहले उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी।

Loading...

गांव के लोगों ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद उमा का एक महिला से प्रेम संबंध हो गया था। कुछ महीने पहले इस संबंध को लेकर महिला के पति से उसका विवाद भी हुआ था। ग्रामीण और परिजन घटना को इस विवाद और प्रेम प्रकरण से जोड़कर देख रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। मड़िहान थाना इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। हत्या की आशंका को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के असली कारण का खुलासा हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page