Connect with us

गाजीपुर

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। जमानियां सर्किल के नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। अंवती गांव के पास उनकी बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान दसवंतपुर निवासी मोनू वर्मा (18) के रूप में हुई है। घायल युवकों में पंकज वर्मा (20), शिवम (16), शेरू (14), और किशन (17) शामिल हैं। सभी युवक नगसर स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे और हादसे के समय एक ही बाइक पर सवार होकर दुकान जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस द्वारा रेवतीपुर सीएचसी भेजा। स्थिति गंभीर होने के कारण सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मोनू वर्मा की मौत हो गई।

मोनू के पिता संतोष वर्मा कबाड़ी का काम करते हैं, जबकि उनकी मां कौशल्या देवी गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर है और पूरे गांव में दुःख का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

Advertisement

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मामले की जांच की बात कही है, और घायलों का इलाज जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page