Connect with us

गाजीपुर

खड़ौरा गांव में श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। खड़ौरा गांव स्थित पं० शिवाकांत पाण्डेय के शिवमंदिर पर श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को एक भव्य और दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं० चन्द्र कुमार पांडेय और पं० कृष्ण कांत दुबे के संयुक्त वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई।

कार्यक्रम में पं० चन्द्र कुमार पांडेय ने हिन्दू आस्था और विश्वास से जुड़े सनातनी परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्शों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने भक्ति की पवित्र गंगा को कलुषित होने से बचाने के साथ-साथ समाज में व्याप्त अनाचार और दुराचार को समाप्त करने के लिए संस्कार और मर्यादा का पालन कराया। श्रीराम के जीवन के उदाहरण से समाज में व्याप्त छुआछूत और वैचारिक मतभेदों को समाप्त करने का संदेश मिला, जैसा कि शबरी के जूठे बेर खाने के प्रसंग से साबित होता है।

कार्यक्रम में कलाकारों ने सुंदर गीतों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। भजन संध्या का आगाज “श्रीराम स्तुति श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन” से हुआ, जिसके बाद “अवध मूल राम आए हैं,” “स्वागत आज अवध में राम रघुराई के,” “अवध में बाजे बजनवां हो” जैसे निर्गुण और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति हुई। युवा ब्राह्मण एकता मंच की गायन इकाई ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।

कार्यक्रम के अंत में हवन पूजन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, उसके बाद सहभोज का कार्यक्रम भी हुआ। आयोजक रमेश पाण्डेय ने कार्यक्रम की सफलता पर धन्यवाद ज्ञापित किया और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चंद्रिका यादव (प्रधान), गौरीशंकर पाण्डेय, दीनानाथ पाण्डेय, मोती पाण्डेय, संतोष कुमार पाण्डेय, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अजय पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, दीपक कुमार पाण्डेय, कृष्णा पाठक, दिनेश पाठक, भोलू सत्य देव राम सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page