वाराणसी
नाव के किराये को लेकर पर्यटकों और नाविकों में मारपीट
Loading...
Loading...
वाराणसी। अस्सी घाट पर गुरुवार को नाव के किराये को लेकर पर्यटकों और नाविकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। नाविक पर्यटकों को घुमाने के लिए 100 रुपये मांग रहा था, जबकि पर्यटक 50 रुपये देने पर अड़े थे।
Loading...
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अस्सी घाट पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बावजूद पर्यटक सहायता चौकी का कोई स्थायी प्रभारी नहीं है। इस कारण घाट पर इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं।
Continue Reading
