Connect with us

गाजीपुर

दिलदारनगर की मुख्य नहर में गंदगी से संकट, किसानों की फसलों पर खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के दिलदारनगर क्षेत्र में स्थित मुख्य नहर इन दिनों गंदगी और कूड़े के ढेर से पट गई है। यह नहर चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल, जमानिया से निकलकर फुली, दिलदारनगर और भदौरा होते हुए कर्मशा नदी में मिलती है, लेकिन अब यह सिंचाई स्रोत कम और कूड़ा घर अधिक बन गई है।

स्थानीय दुकानदारों, ठेला-खोमचे वालों और आसपास के निवासियों द्वारा लगातार नहर में कचरा फेंका जा रहा है। प्लास्टिक, पॉलिथीन, घरेलू कचरा और गंदे पानी के कारण नहर की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है। इस नहर से जुड़ी नालियों का गंदा पानी भी सीधे इसमें गिर रहा है, जिससे इसका पानी पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है।

इस प्रदूषण का सीधा असर किसानों की फसलों पर पड़ने लगा है। दूषित पानी से सिंचाई के चलते खेतों में रसायनों का प्रभाव बढ़ रहा है। किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। न कोई सख्त कार्रवाई होती है, न ही सफाई का कोई पुख्ता इंतज़ाम।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर में कूड़ा फेंकने वालों पर आर्थिक दंड लगाया जाए और नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि यह नहर दोबारा स्वच्छ और उपयोगी बन सके। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो आने वाले समय में यह नहर किसानों के लिए लाभ नहीं, बल्कि एक बड़ी मुसीबत बन जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page