गाजीपुर
तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट समेत पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद पुलिस ने गुरुवार देर शाम एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
तलाशी में तमंचा और कारतूस बरामद
प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह और पुलिस टीम ने महादेव मंदिर से करीब 100 मीटर पहले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीरुद्दीन उर्फ नाटू उर्फ नटनेट (24) पुत्र कमरुद्दीन, निवासी मदनिया, थाना भांवरकोल, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 297/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गैंगस्टर एक्ट समेत दो मुकदमे पहले से
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना भांवरकोल में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपांशु शुक्ला, ऋषिकेश प्रजापति और रंजीत कुमार यादव शामिल रहे।
