Connect with us

मिर्ज़ापुर

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में सेना में कैरियर पर कार्यशाला संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में छात्रों को भारतीय थल सेना और वायु सेना में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि भारतीय थल सेना के लेफ्टिनेंट पुनीत श्रीवास्तव थे। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव और प्रिया श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता ने सभी अतिथियों का स्कार्फ और बैज से अलंकरण कर स्वागत किया। लेफ्टिनेंट पुनीत श्रीवास्तव ने छात्रों को भारतीय सेना और वायु सेना में चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण और कैरियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने सेना में सेवाएं देने के लाभों और सरकार द्वारा परिवारों को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं को भी समझाया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “डॉक्टर, इंजीनियर या व्यापारी बनकर भी देश सेवा की जा सकती है, लेकिन सेना में सेवा का अवसर राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च माध्यम है।”

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहीं एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी ने छात्रों को पुनीत श्रीवास्तव द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने और सेना में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के कई पूर्व छात्र सेना के उच्च पदों पर कार्यरत हैं और भविष्य में भी छात्रों के चयन की संभावनाएं मजबूत हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक अरविंद अवस्थी ने लेफ्टिनेंट पुनीत श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनपद का सौभाग्य है कि विंध्य क्षेत्र के वीर सपूत सेना के उच्च पदों पर राष्ट्र सेवा कर रहे हैं। विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह और अपराजिता सिंह ने कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए इसे छात्रों के हित में बताया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त और सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर (स्काउट) कृष्ण मोहन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page