Connect with us

मिर्ज़ापुर

जय हिंद मानवाधिकार असोसिएशन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जय हिंद मानवाधिकार असोसिएशन के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय में शनिवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने डॉ. सिंह के योगदान और उनकी महान उपलब्धियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डॉ. मनमोहन सिंह को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक कानून बनाने के लिए याद किया गया। उन्होंने सूचना का अधिकार और शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण कानून लागू किए, जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुए। सभा में उपस्थित सदस्यों ने उनकी महानता को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए गरिमा और ईमानदारी के साथ देश की सेवा की।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान असोसिएशन के सदस्यों ने डॉ. सिंह के भारत के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताया। सभा में फिरोज अहमद, कमलेश सोनकर, शोएब अंसारी, आकाश जायसवाल, सूरज केसरी, मन्नू लाल बिंद, मंगला राय बिंद, और सुरेश सोनकर सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page