Connect with us

गाजीपुर

जमानियां उपडाकघर में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर हो रही धनउगाही

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जमानियां स्थित उपडाकघर में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर खुलेआम 300 से 600 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायतों के अनुसार, आधार कार्ड बनवाने या संशोधन कराने के इच्छुक लोगों से दलालों की मिलीभगत से मनमानी रकम वसूली जा रही है।

बताया जा रहा है कि डाकघर में कार्यरत निजी कर्मियों की मिलीभगत से नियम-कानूनों को दरकिनार करते हुए काम करवाया जाता है, जिससे दलालों की चांदी कट रही है।

डाकघर में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि आधार कार्ड में संशोधन करवाने के लिए कई हफ्तों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन फिर भी काम नहीं होता। थक-हारकर लोगों को दलालों का सहारा लेना पड़ता है, जो 50 रुपये की जगह 300 से 900 रुपये तक वसूलते हैं। यदि किसी कारणवश आवेदन निरस्त हो जाए, तो दोबारा आवेदन के लिए फिर से उतनी ही राशि चुकानी पड़ती है।

जमानियां स्टेशन स्थित उपडाकघर को आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सुविधा प्रदान की गई है। यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन जो भी व्यक्ति आधार से संबंधित सेवा लेने पहुंचता है, उसे डाकघर के संरक्षण में सक्रिय दलाल अपने जाल में फंसा लेते हैं और उनसे मनमाना शुल्क वसूलते हैं।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके और व्यवस्था पारदर्शी बन सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page