Connect with us

गाजीपुर

मदर कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मदर कॉन्वेंट स्कूल, मुहम्मदाबाद में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर संतोष कुमार यादव ने सहभागिता की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दो-तीन दशकों में प्लास्टिक का उपयोग अबाध गति से बढ़ा है। प्लास्टिक के थैले, बोतलें आदि हमारे जीवन को सुविधाजनक तो बना रहे हैं, लेकिन इसके दुष्परिणाम अत्यंत गंभीर हैं। प्लास्टिक के कारण खेतों की उर्वरता शक्ति नष्ट हो रही है। वहीं, नगरों में जल-जमाव और वायु प्रदूषण जैसी समस्याएं गहराती जा रही हैं, जो इंसानों और अन्य जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक डॉ. वसीम अख्तर ने कहा कि इस धरती को प्रदूषण से बचाने के लिए हमें स्वयं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनना होगा। उन्होंने अपील की कि पर्यावरण सुरक्षा का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि लोग पर्यावरण दिवस को जन्मदिन की तरह अपने घरों में किसी विशेष आयोजन या गतिविधि के रूप में मनाएं और बच्चों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक करें।

Advertisement

गोष्ठी के समापन पर डॉ. वसीम अख्तर ने स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर संतोष कुमार यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामदेव यादव, अहकम गाजीपुरी, जमाल अख्तर, सरवर हुसैन, चंद्रशेखर कुशवाहा, एजाज अंसारी, मनोज बिंद और पिंटू भाई उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page