Connect with us

गाजीपुर

चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दिलदारनगर रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास से दो नफर शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हैं रिंकू मुशहर, पुत्र लाल मुहर मुशहर, उम्र 28 वर्ष, निवासी कठजा नागपुर, थाना राजपुर, बक्सर, बिहार और टमाटर मुशहर, पुत्र लाल मुहर मुशहर, उम्र 22 वर्ष, निवासी कठजा-नागपुर, थाना राजपुर, बक्सर, बिहार। इनके पास से 26,100 रुपये नगद, 01 रम्मा, 01 प्लास, 01 झोला और 02 भम्कू (बोरी) बरामद किए गए।

Loading...

पूछताछ में यह जानकारी मिली कि उक्त चोरी थाना गहमर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/2025, धारा 305(a) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित थी और इसे ही ये दोनों अभियुक्त अंजाम दे चुके थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तारी में थाना गहमर के उ.नि. विपिन कुमार सिंह मय हमराह की भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page