Connect with us

गाजीपुर

अधिशासी अभियंता विजय कटारिया ने संभाला कार्यभार, बिजली व्यवस्था सुधारने का ब्लूप्रिंट तैयार

Published

on

Loading...
Loading...

सही बिलिंग, जर्जर तारों की मरम्मत और कर्मचारी सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने का एलान

उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा सुनिश्चित: विजय कटारिया

जमानियां (गाजीपुर)। जिले में गुरुवार को जमानियां विद्युत विभाग के नवागत अधिशासी अभियंता विजय कटारिया ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि विभाग का प्राथमिक लक्ष्य उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराना , ताकि लोग समय पर बिल जमा कर सकें और किसी तरह की परेशानी न हो। जर्जर तारों, खुले ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग और विद्युत कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया।

साथ ही उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान सेफ्टी किट का प्रयोग अनिवार्य है, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने यह भी आश्वासन दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा और विद्युत व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

अधिशासी अभियंता ने बताया, “हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए हर स्तर पर निगरानी और सुधार की प्रक्रिया तेज की जाएगी।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page