Connect with us

चन्दौली

चहनियां में बंद हुआ बलुआ मार्ग, हाइवे निर्माण बना लोगों की मुसीबत

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। हाइवे निर्माण के कारण चहनियां कस्बे में चौराहे पर नाली निर्माण कार्य के चलते शनिवार की देर रात से बलुआ मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। रविवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें बलुआ मार्ग पर जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।

चंदौली से चहनियां होते हुए तीरगांवा तक हाइवे निर्माण कार्य जारी है। चहनियां कस्बे में एक माह पूर्व चौराहे पर बलुआ और धानापुर मार्ग पर नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था। निर्माण कार्य में सुस्ती के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। शनिवार की देर रात बलुआ मार्ग पर शेष गड्ढा भी खोद दिया गया, जिसमें सीवर का मोटा पाइप डाला जा रहा है। इसी कारण से बलुआ मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो गया।

रविवार को भी मार्ग बंद रहा। लोगों को बलुआ मार्ग पर पहुंचने के लिए या तो रानेपुर-खंडवारी मार्ग से सराय होते हुए ढाई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा, या फिर लक्ष्मणगढ़ होते हुए राधे के मड़ई होकर सराय मार्ग से दो किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी।

यदि कार्य शीघ्र पूरा नहीं हुआ तो आने वाले कई दिनों तक लोगों को इसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page