Connect with us

चन्दौली

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। भारतीय सेना द्वारा ‘मिशन सिंदूर’ की सफलता तथा सेना के शौर्य और पराक्रम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने और पाकिस्तान द्वारा किए गए कुकृत्यों की भर्त्सना की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों के साथ जोश भर दिया। उन्होंने सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए नागरिकों से हर आपदा में सरकार का साथ देने और देशहित में एकजुट रहने की अपील की।

Loading...

यह तिरंगा यात्रा सकलडीहा सघन तिराहे से शुरू होकर क्षेत्रभर में भ्रमण करते हुए पुनः तिराहे पर जाकर संपन्न हुई। इस यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री पूनम चौहान, सकलडीहा ग्राम प्रधान मंजू वर्मा, भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, घनश्याम तिवारी, रंजय पांडेय, रामअवतार पांडेय, भगवान दास, संजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page