अपराध
चला सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट कईयों के कटे चालान
वाराणसी| कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश के क्रम में आज थाना स्थानीय पर उपस्थित समस्त पुलिस बल व थाने को आवंटित पुलिस लाइन से पी.ए.सी. बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य चौराहों बुलानाला चौराहा, चौक चौराहा, बांस फाटक व बेनिया तिराहे पर आने जाने वाले समस्त संदिग्घ वाहनों, दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट का चालान, बिना नंबर प्लेट गाड़ियों का चालान, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग, ट्रिपलिंग कर रहे व्यक्तियों का चालान किया गया तथा वाहनों की सघन चेकिंग के साथ साथ अतिक्रमण भी हटवाया गया दोपहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट लगाने के तथा चार पहिया वाहन के चालकों को सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए गए तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त भी की गई ।
आज की कार्यवाही में कुल 310 वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें 209 वाहनों से बिना नम्बर प्लेट, त्रुटि पूर्ण नम्बर व नो पार्किंग में 2,79000 रुपये का जुर्माना किया गया ।
