Connect with us

वाराणसी

गुरु पूर्णिमा पर गड़वाघाट आश्रम में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयारियां पूरी

Published

on

Loading...
Loading...

29 जुलाई को सुबह 7 बजे समाधि पूजन से होगा शुभारंभ, रात 10 बजे तक दर्शन व आरती का रहेगा क्रम

देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

वाराणसी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को संतमत अनुयायी आश्रम मठ, गड़वाघाट में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आश्रम प्रशासन के अनुसार इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा सुरक्षा, दर्शन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है।

सुबह समाधि पूजन से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

आश्रम के सचिव प्रकाशध्यानानन्द ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे परमपूज्य गुरुदेव की समाधि पूजन से होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे वर्तमान पीठाधीश्वर परमपूज्य सद्गुरुदेव की मंगल आरती एवं दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं के लिए सुबह से लेकर शाम 7 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी।

संध्या आरती के बाद रात तक दर्शन

सायं 7:30 बजे पुनः समाधि पूजन होगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे वर्तमान पीठाधीश्वर परमपूज्य सद्गुरुदेव की भव्य संध्या आरती आयोजित की जाएगी। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए रात्रि 10 बजे तक दर्शन का क्रम जारी रहेगा।

Advertisement

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

आश्रम के सचिव प्रकाशध्यानानन्द ने सभी श्रद्धालुओं एवं गुरु भक्तों से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आश्रम पहुंचकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित करने और सद्गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए आश्रम की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page